संत तुलसीदास कॉलेज में सरदार पटेल की मनायी गयी 151 वीं जयंती

Share this News



प्रतिनिधि विश्रामपुर (पलामू)
रेहला के संत तुलसीदास डिग्री कॉलेज में स्वतंत्रता सेनानी व देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनायी गयी.कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण से हुयी.कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य कृष्ण कुमार चौबे ने किया.संचालन डॉ. राकेश शुक्ला ने किया.प्राचार्य के के चौबे ने कहा कि सरदार पटेल का मुख्य उद्देश्य भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्त कर एक अखंड, मजबूत और संगठित राष्ट्र का निर्माण करना था.डॉ. श्याम मिश्रा ने कहा कि उन्होंने गांधीजी के नेतृत्व में किसानों और आम जनता को ब्रिटिश अन्याय के खिलाफ एकजुट किया.डॉ. राकेश शुक्ला ने कहा कि सरदार पटेल ने छुआछूत, जातिगत भेदभाव,शराब सेवन के खिलाफ और महिला उत्थान के लिए व्यापक कार्य किया.इसके अलावा उन्होंने देश की प्रशासनिक रीढ़ को भी काफी मजबूत किया.मौके पर प्रो. संतोष शुक्ला, अस्मिता पांडेय,त्रिपुरारी तिवारी,शबनम निशा,आशा कुमारी,डॉ. कुमारी संगीता, डॉ. सुनील यादव सहित कई छात्र-छात्रा मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *