भवन तैयार, ताला बंद दुलदुलवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को चालू कराने की उठी मांग

Share this News

गढ़वा: भवन बनकर तैयार, फिर भी नहीं शुरू हुआ इलाज – दुलदुलवा PHC बंद होने से ग्रामीण परेशान, सिविल सर्जन से की गई चालू करने की मांग


गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट


दुलदुलवा PHC पर लापरवाही – गरीबों को नहीं मिल रहा इलाज, ग्रामीणों में आक्रोश





भवन बनकर तैयार, पर चालू नहीं हुआ दुलदुलवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ग्रामीणों को हो रही भारी परेशानी

गढ़वा। मेराल प्रखंड के ग्राम पंचायत दुलदुलवा में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद आज तक उसे चालू नहीं किया गया है। इससे पंचायत क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

इस संबंध में ग्राम पंचायत दुलदुलवा निवासी श्रीकांत चंद्रवंशी ने सिविल सर्जन, गढ़वा को लिखित आवेदन देकर अस्पताल को शीघ्र चालू कराने की मांग की है।

आवेदन में कहा गया है कि अस्पताल बंद होने के कारण क्षेत्र के गरीब, असहाय, बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों को छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए भी दूर-दराज के अस्पतालों में जाना पड़ता है। इससे ग्रामीणों को आर्थिक परेशानी के साथ-साथ समय की बर्बादी और आपातकालीन स्थिति में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

श्रीकांत चंद्रवंशी ने कहा कि जब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन बनकर पूरी तरह तैयार है, तो उसे अब तक चालू नहीं किया जाना जनहित से जुड़ा एक गंभीर विषय है। उन्होंने सिविल सर्जन से मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया जाए, ताकि जल्द से जल्द चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, आवश्यक दवाइयां और अन्य बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराकर अस्पताल को नियमित रूप से चालू किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *