भवनाथपुर थाना में थाना दिवस का आयोजन, भूमि विवाद के 5 मामलों की सुनवाई, 4 का मौके पर ही निष्पादन
गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट
भवनाथपुर थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन, भूमि विवाद के 4 मामलों का मौके पर ही निष्पादन
भवनाथपुर (गढ़वा)। जिले के भवनाथपुर थाना परिसर में शनिवार को आमजनों के भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निवारण हेतु थाना दिवस का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में अंचलाधिकारी एवं भवनाथपुर थाना प्रभारी श्री अरुण कुमार रवानी के द्वारा संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से आए लोगों की शिकायतें सुनी गईं। इस दौरान कुल 05 भूमि विवाद से संबंधित मामलों को गंभीरता से सुना गया।
दोनों अधिकारियों ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर मामले के निवारण हेतु समुचित उपाय किए। सुनवाई के दौरान 04 मामलों का निवारण दोनों पक्षों की आपसी सहमति के बाद कार्यक्रम स्थल पर ही कर दिया गया। वहीं 01 शेष मामले में कानूनी पेचीदगी होने के कारण दोनों पक्षों को सक्षम न्यायालय में जाने का निर्देश दिया गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि थाना दिवस जैसे आयोजन से गरीब और आम लोगों को त्वरित न्याय मिलता है।
