पांडू अंचल के नए पुलिस निरीक्षक बने सोनू चौधरी, रेहला में किया पदभार ग्रहण – अपराधमुक्त अंचल बनाना प्राथमिकता
पांडू को मिला नया इंस्पेक्टर: सोनू चौधरी ने संभाला कार्यभार
पांडू अंचल के नए पुलिस निरीक्षक बने सोनू चौधरी, रेहला कार्यालय में दिया योगदान
विश्रामपुर पलामू पांडू अंचल को नया पुलिस निरीक्षक मिल गया है। नव पदस्थापित पुलिस निरीक्षक सोनू चौधरी ने गुरुवार को रेहला स्थित अंचल कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण कर लिया।
पदभार ग्रहण करने के बाद इंस्पेक्टर सोनू चौधरी ने कहा कि पांडू अंचल को अपराधमुक्त, भयमुक्त और शांतिपूर्ण बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और पब्लिक के सहयोग से ही अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है।
उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में कहीं भी अपराध या संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें। पुलिस हर कदम पर जनता के साथ खड़ी है और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि सोनू चौधरी एक तेज-तर्रार और अनुशासित अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। उनके आने से पांडू अंचल में कानून-व्यवस्था और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।
