विकास कुमार की रिपोर्ट
पलामू के माननीय सांसद श्री विष्णु दयाल राम जी की अनुशंसा पर वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिला योजना अनाबद्ध निधि से पलामू जिले के विभिन्न प्रखंडों में सात पीसीसी सड़कों के निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इन योजनाओं पर कुल ₹1,02,62,500 (एक करोड़ दो लाख बासठ हजार पांच सौ रुपये) की राशि स्वीकृत की गई है।
स्वीकृत योजनाओं का विवरण निम्नवत है:-
1. पाटन प्रखंड, ग्राम कांके खुर्द: आरईओ पथ से पानी प्लांट तक 1,100 फीट पीसीसी पथ का निर्माण — ₹40,06,400
2. पाटन प्रखंड, ग्राम पाल्हे खुर्द: राम नरेश शुक्ला के घर से मुरलीधर शुक्ला के घर होते हुए राम स्वरूप शुक्ला के घर तक 700 फीट पीसीसी पथ का निर्माण — ₹13,02,300
3. पाटन प्रखंड, ग्राम धनगाईं: मनहरण शर्मा के खेत से राजकुमार राम के घर तक 500 फीट पीसीसी पथ का निर्माण — ₹9,43,200
4. विश्रामपुर प्रखंड, ग्राम केतार कलां, वार्ड संख्या-1: पीसीसी रोड से पश्चिम की ओर राघवेंद्र चौबे की जनवितरण प्रणाली दुकान होते हुए वीरेंद्र चौबे के घर तक 525 फीट पीसीसी पथ का निर्माण — ₹9,60,500
5. सदर मेदिनीनगर प्रखंड, जोड़ पंचायत, ग्राम खनवां: पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ से नन्दू महतो के घर होते हुए विश्वकर्मा के घर तक 700 फीट पीसीसी पथ का निर्माण — ₹16,31,100
6. हुसैनाबाद प्रखंड, ग्राम घोड़बंधा: नदी किनारे से नेपाली राम के घर तक 625 फीट पीसीसी पथ का निर्माण — ₹8,70,100
7. विश्रामपुर प्रखंड, ग्राम केतार: एनएच-75 से वीरेंद्र नाथ चौबे के घर तक 300 फीट पीसीसी पथ का निर्माण — ₹5,48,900
उपरोक्त योजनाओं की निविदा प्रक्रिया शीघ्र ही जिला परिषद के माध्यम से की जाएगी। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
सांसद श्री राम ने कहा कि पलामू संसदीय क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार एवं सड़क संपर्क को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा स्थानीय लोगों को काफी लाभ होगा।
