गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट
रक्षाबंधन भाई बहनों का स्नेह व प्यार भरा त्यौहार है रक्षाबंधन के अवसर पर जी और कान्वेंट स्कूल में रक्षाबंधन बना प्रतियोगिता की गई प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्व भाग लिया। इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ स्कूल के निदेशक मदन प्रसाद केशरी ने बच्चों द्वारा बनाएं गए राखियों के प्रदर्शन व निरीक्षण परिचय कार्य करते हुए किया। वहीं जूनियर विंग के एलकेजी से क्लास 2 के छात्रों को छात्राओं ने उनके कलाई में स्कूल में बने राखी बांध कर और मिष्ठान खिलाकर रक्षा बंधन त्योहार को याद किया। वहीं 3 से 5 कक्षा के बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए अपने हाथों से आकर्षक राखी तैयार की और उन्हे अपने स्कूली छात्र भाइयों के कलाई पर बांध कर प्यार,स्नेह व विश्वास का बीजारोपण किया। डाक विभाग द्वारा स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के यहां डाक विभाग के माध्यम से गढ़वा उपायुक्त, सदर एसडीओ, एसपी गढ़वा, नगर परिषद अध्यक्ष आदि को हस्त निर्मित रक्षा बंधन भेज कर शुभकामनाएं प्रदान कीं।इस पहल से बच्चों में खासा उत्साह और जोश देखने को मिला अपने हाथों से निर्मित आकर्षक राखियों को डाक के माध्यम से भेजते हुए बच्चों में काफ़ी उत्सुकता बनी रही।
स्कूल के निदेशक मदन प्रसाद केशरी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक ऐसा महान देश है जहां सनातन धर्म में संस्कार और सांस्कृतिक ताने-बाने ऐसा बोया गया है जो हमें मातृ शक्ति स्वरूपा को सदा सम्मान करने को प्रेरित करता है। अपनों ही नहीं समस्त समाज को सदाचार का पाठ पढ़ाता है और हम सभी आचार्य कुल के वाहक बनकर उसे अगली पीढ़ी में भाव भरने का कार्य करें। भाई बहन एक दूसरे के लिए जीवन भर सहायक बनते हैं और समय अनुकूल एक दूसरे का साथ देते हैं। वहीं कक्षा 5वीं तक के छात्र छात्राओं ने रक्षा बंधन आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत नृत्य कर पूरे वातावरण को भावुक कर दिया। सीनियर कक्षा 6 से लेकर 10 तक के छात्र छात्राओं के लिए स्किल्ड डेवलेपमेंट आधारित शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत सावन महोत्सव नाम आधारित मेंहदी लगाओ मेंहदी सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निदेशक मदन प्रसाद केशरी ने इस तरह के कार्यक्रम कर बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षक शिक्षिकाओं के प्रयासों की सराहना व सभी को रक्षा बंधन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान कीं। यह कार्यक्रम के नोडल इंचार्ज नीलम केशरी के देख रेख में आयोजित किया गया जबकि मंच संचालन नीरा शर्मा द्वारा किया गया धन्यवाद ज्ञापन उपप्राचार्य बीके ठाकुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीरेंद्र शाह, संतोष प्रसाद, मुकेश भारती, सुनीता कुमारी, चंदा श्रीवास्तव, खुर्शीद आलम, दिनेश कुमार, वर्षा कुमारी, मधु कुमारी, आलोक रंजन पूजा प्रकाश सरिता दुबे शिवानी कुमारी, आदित्य कुमार, कृष्ण कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
