गौ सेवा से शुरू हुआ लियो क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम का नया सेवा सत्र, पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाया पौधारोपण अभियान

Share this News

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट

सेवा भावना को समर्पित युवाओं की अग्रणी संस्था लियो क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम (डिस्ट्रिक्ट 322-A) ने अपने नए सेवा सत्र की शुरुआत पुनीत कार्य गौ सेवा से की। इसके साथ ही क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण एवं जागरूकता अभियान भी चलाया गया।

नए सत्र के पहले दिन क्लब के सदस्यों ने स्थानीय गौशाला पहुंचकर गायों को गुड़, चारा खिलाया और पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। इस दौरान सदस्यों ने लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने के लिए जागरूक किया।

मौके पर क्लब के अध्यक्ष लियो राहुल कुमार साहू ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता पूज्य है, इसलिए सेवा सत्र की शुरुआत गौ सेवा से करना शुभ है। साथ ही उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए पौधारोपण के साथ-साथ उनकी देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष लियो राहुल कुमार साहू के साथ प्रीतम राज, नमन केशरी, हर्ष कश्यप, शुभम केशरी, प्रतीक राज सोनी, हर्ष कुमार, क्षितिज सोनी, तुषार कुमार और नन्हा सा बच्चा संस्कार राज उपस्थित थे।

अभियान के दौरान एक पौधा आज लगाएं, आने वाली पीढ़ियों का भविष्य बचाएं” का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *