गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट
। निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12 (1)(C) एवं विभागीय अधिसूचना संख्या -237 दिनांक 16.02.2016 के अनुपालन में गैर सरकारी सहायता प्राप्त निजी विद्यालय के प्रवेश कक्षा में 25 प्रतिशत सीटों पर पड़ोस के 1 कि.मी., 3 कि. मी.0 अथवा 6 कि. मी. दूरी सीमा तक अभिवंचित समूह (अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक समुदाय,40% से अधिक निःशक्त, अनाथ बच्चे) एवं कमजोर वर्ग, जिनके परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 72000 रुपए से कम हो के बच्चों का नामांकन सत्र 2026-27 के दूसरे चरण के लिए कक्षा 1 के लिए 3 सीटों के लिए आवेदित है। इन सीटों पर नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 अगस्त 026 से ही शुरू हो गई है। जिला शिक्षा अधीक्षक सह अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, गढ़वा के ज्ञापांक 1349, दिनांक 19.08.2026 के तहत जारी सूचना में बताया गया है कि आर टी ई नामांकन के द्वितीय चरण में स्कूल में तीन सीटें उपलब्ध हैं। इससे पूर्व प्रथम चरण में कुल सात संबंधित बच्चों का नामांकन कराया जा चुका है। नामांकन से इच्छुक अभिभावक निर्धारित समय सीमा के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया में बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कर निकट के सुविधा केन्द्र से लॉगिन कर सकते हैं।
