रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर पलामू संसदीय क्षेत्र में रेलवे से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं,

Share this News

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट

माननीय सांसद पलामू श्री विष्णु दयाल राम ने आज नई दिल्ली स्थित रेल भवन में माननीय  यात्री सुविधाओं एवं आधारभूत संरचना के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर सांसद श्री राम ने शेरघाटी–छतरपुर–कजरी नई रेलवे लाइन के निर्माण की स्वीकृति प्रदान किए जाने के लिए माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना पलामू सहित आसपास के क्षेत्रों के लिए बेहतर रेल कनेक्टिविटी, आर्थिक विकास और रोजगार के नए अवसरों के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी।

पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही रेल संबंधी आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का भी अनुरोध किया। बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रूप से चर्चा हुई

1. पलामू में रेलवे वर्कशॉप/मेगा वैगन मेंटेनेंस सुविधा की स्थापना। पलामू क्षेत्र में रेलवे का उत्पादन केंद्र अथवा मेगा वैगन मेंटेनेंस सुविधा, POH/ROH वर्कशॉप स्थापित करने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि गढ़वा रोड एवं जपला रेलवे स्टेशन के आसपास का क्षेत्र इसके लिए उपयुक्त हो सकता है। ऐसी सुविधा की स्थापना से रेलवे की परिचालन एवं वैगन मेंटेनेंस क्षमता मजबूत होने के साथ-साथ बड़े पैमाने पर स्थानीय रोजगार के अवसर सृजित होंगे तथा क्षेत्र से होने वाले पलायन को रोकने में भी मदद मिलेगी।

2. संतरागाछी–खातीपुरा (जयपुर) एक्सप्रेस का परिचालन। ट्रेन संख्या 18061/18062 संतरागाछी–खातीपुरा (जयपुर) एक्सप्रेस का परिचालन शीघ्र प्रारंभ कराने का अनुरोध किया। उक्त ट्रेन को डालटनगंज एवं गढ़वा रोड के रास्ते चलाने की स्वीकृति रेलवे बोर्ड द्वारा दी गई है। उन्होंने क्षेत्र की जनता के व्यापक हित में इसका परिचालन जल्द शुरू कराने की मांग रखी।

3.अंबिकापुर–रामानुजगंज–गढ़वा रेल लाइन में बड़गढ़ एवं भंडरिया को शामिल करना। प्रस्तावित अंबिकापुर–रामानुजगंज–गढ़वा रेल लाइन के संरेखण पर पुनर्विचार करते हुए बड़गढ़ एवं भंडरिया को रेल लाइन से जोड़ने का आग्रह किया। इन क्षेत्रों को रेल कनेक्टिविटी मिलने से लंबे समय से विकास की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को गति प्राप्त होगी।

4. गढ़वा टाउन–रांची MEMU सेवा शुरू करने की मांग। गढ़वा टाउन से डालटनगंज एवं गढ़वा रोड होते हुए रांची के बीच सुबह एवं शाम MEMU ट्रेन सेवा शुरू करने का अनुरोध किया।इस सेवा के शुरू होने से विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों, मरीजों तथा दैनिक यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी और पलामू-गढ़वा क्षेत्र की राजधानी रांची से कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।

5. महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग। माननीय सांसद ने क्षेत्र की जनता की सुविधा को देखते हुए महत्वपूर्ण ट्रेनों के विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव की मांग भी रखी— ट्रेन संख्या 13349/13350 सिंगरौली–पटना एक्सप्रेस का सिगसिगी स्टेशन पर एवं ट्रेन संख्या 12877/12878 गरीब रथ एक्सप्रेस का ऊंटारी रोड एवं हैदरनगर स्टेशन पर ठहराव। इन ट्रेनों के ठहराव से स्थानीय यात्रियों, विद्यार्थियों, मरीजों, व्यापारियों एवं आम लोगों को बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

6. LHS/RUB में स्थायी जल निकासी एवं संरचनात्मक सुधार। पलामू संसदीय क्षेत्र में निर्मित एवं निर्माणाधीन सभी LHS/RUB में स्थायी एवं प्रभावी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया, ताकि बरसात के दौरान जलजमाव की समस्या से आम लोगों को होने वाली कठिनाइयों एवं संभावित दुर्घटनाओं से बचाया जा सके। विशेष रूप से नगर ऊंटारी–भवनाथपुर मार्ग स्थित नवनिर्मित LHS/RUB में स्थानीय आवागमन की समस्या को देखते हुए वहां ROB निर्माण की संभावना पर विचार करने का भी अनुरोध किया गया।

उपरोक्त सभी महत्वपूर्ण विषयों पर माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के साथ सकारात्मक एवं विस्तृत चर्चा हुई। सांसद श्री विष्णु दयाल राम ने विश्वास व्यक्त किया कि पलामू एवं गढ़वा जिलों तथा आसपास के क्षेत्रों की जनता की इन महत्वपूर्ण रेल आवश्यकताओं पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई होगी।

माननीय सांसद श्री राम ने कहा कि पलामू संसदीय क्षेत्र की बेहतर रेल कनेक्टिविटी केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास, रोजगार, व्यापार और समृद्धि की मजबूत आधारशिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *