गढ़वा में आयोजित हुआ थाना दिवस, 11 में से 05 भूमि विवाद मामलों का मौके पर ही निष्पादन

Share this News

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट



गढ़वा, 31 अगस्त 2026। जिले में भूमि विवादों के त्वरित समाधान को लेकर आज केतार एवं बरडीहा थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया।

इस दौरान अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी द्वारा संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों की भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना गया। दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर आपसी सहमति से विवादों के निवारण हेतु समुचित प्रयास किए गए।

अधिकारियों ने बताया कि आज के थाना दिवस में कुल 11 मामले आए, जिनमें से 05 मामलों का निष्पादन दोनों पक्षों की सहमति से कार्यक्रम स्थल पर ही कर दिया गया।

वहीं, शेष मामलों के समाधान के लिए अगली तिथि पर अंचल दिवस/थाना दिवस में उपस्थित होने को कहा गया है, जबकि कुछ जटिल प्रकृति के मामलों में दोनों पक्षों को सक्षम न्यायालय में जाने का निर्देश दिया गया।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य भूमि विवाद को बढ़ने से रोकना और गांव स्तर पर ही शांतिपूर्ण समाधान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *