गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट
गढ़वा, 31 अगस्त। समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त श्री पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कल्याण विभाग की लगभग 16 योजनाओं — प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण, बिरसा आवास, धुमकुड़िया भवन निर्माण, वन अधिकार अधिनियम, PMJVK योजना, सरना-कब्रिस्तान घेराबंदी, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता, PM-JANMAN आदि की विस्तृत समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि छात्रवृत्ति के लंबित आवेदनों का भौतिक सत्यापन कर DBT के माध्यम से राशि हस्तांतरित की जाए। साइकिल वितरण योजना के शेष लाभुकों को शीघ्र साइकिल उपलब्ध कराने तथा बिरसा आवास, सरना घेराबंदी जैसी निर्माणाधीन योजनाओं को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने जिला कल्याण पदाधिकारी श्री देवानंद राम को निष्क्रिय आवंटन को री-वैलिडेट करने और लैप्स आवंटन की मांग हेतु पत्राचार करने का भी निर्देश दिया।
