गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट
नशा,इंसान की पहचान और सपनों दोनों को नाश कर देता है।जीएन कान्वेंट(10+2) स्कूल में नशा मुक्त विकसित भारत अभियान कार्यक्रम संपन्न। नशा मुक्त विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से जीएन कान्वेंट स्कूल गढ़वा में नशा मुक्ति शपथ अभियान का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित छात्र-छात्राओं व शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक मदन प्रसाद केशरी एवं बसंत ठाकुर की उपस्थिति में शपथ अभियान के तहत किया गया। अपने संबोधन में निदेशक मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि युवाओं में मादक पदार्थ का सेवन देश के समाजिक,शारीरिक और आर्थिक विकास के लिए एक गंभीर चुनौती है। विकसित भारत के सपनों को साकार करने के लिए युवा नागरिकों को जागरूक,ज्ञान और ऐसा अवसर प्रदान करना आवश्यक है जो स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा दे और मादक पदार्थों के सेवन को हतोत्साहित करे। इस पहल का उद्देश्य युवाओं, शैक्षिक संस्थानों, सामुदायिक संगठनो,स्वयंसेवकों और हितधारकों को एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन में एकजुट करना है ताकि हमारे देश में नशा मुक्त समाज का निर्माण हो सके।इस अभियान में प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं नशे से दूर रहना चाहिए एवं अपने परिवार,मित्रों और आसपास के लोगों को भी नशा मुक्ति जीवन अपनाने के लिए जागरूक करना चाहिए। सोशल मीडिया और डिजिटल तकनीक से दूरी के लिए भी सभी छात्र छात्राओं,शिक्षकों व कर्मचारियों को अपील की गई। यह डिजिटल नशा उस मादक पदार्थों से कहीं कम नहीं बल्कि यह नशा भी उसे नशे से कहीं अधिक है। बच्चे स्मार्टफोन और सोशल मीडिया के अत्यधिक और अनियंत्रित उपयोग कर रहे हैं जिससे बच्चों और युवाओं में डिप्रेशन व नकारात्मक जीवन शैली बनते जा रहा है जो व्यक्तिगत जीवन के साथ-साथ सामाजिक और अनुशासन काफी प्रभावित हो रहा है। इसलिए वर्तमान युवा को स्वस्थ जीवन शैली अपनानी चाहिए इसके लिए मिलजुल कर,सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है उन्हें समय-समय पर जारी करना आवश्यक है इससे हमारा स्वास्थ्य एवं नशा मुक्त समाज का निर्माण हो सकता है।इस अवसर पर विद्यालय के जूनियर विंग के इंचार्ज खुर्शीद आलम, वीरेंद्र शाह, नीरा शर्मा,नीलम कुमारी, सुनीता कुमारी, शिवानी कुमारी, सरिता दुबे,चंदा कुमारी,मधु कुमारी, सरिता दुबे, वीरेंद्र शाह, पूजा प्रकाश, आदित्य कुमार आदि की उपस्थिति सराहनीय रही। कार्यक्रम के अंत में सभी स्वस्थ व सुरक्षित नशा मुक्त समाज की भूमिका निभाने का संचालन उपप्राचार्य बी के ठाकुर और धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ शिक्षक संतोष प्रसाद ने की।
