बिश्रामपुर व्यापार संघ का हुआ गठन
गोपाल कुमार सोनी सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष

Share this News


बिश्रामपुर, 26 अक्टूबर 2026। बिश्रामपुर में व्यापारियों की एकता, संगठन की मजबूती और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से बिश्रामपुर व्यापार संघ के विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से गोपाल कुमार सोनी को व्यापार संघ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
संघ के पदाधिकारियों में प्रभु साव, राजेश केसरी एवं रफीक अहमद को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं संतोष प्रसाद गुप्ता को सचिव, अरुण गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा कौशल कुमार चंद्रवंशी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में बिश्रामपुर के विभिन्न दुकानदारों ने भाग लिया और अपनी-अपनी समस्याओं एवं सुझावों को रखा। व्यापारियों के हितों की रक्षा, संगठन को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने तथा स्थानीय व्यापारियों को हो रही परेशानियों का समाधान करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और व्यापारियों की समस्याओं के निदान के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों से व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि उनके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *