केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला कमेटी गठन को लेकर चर्चा करते संयोजक मंडली के सदस्य।

Share this News

झामुमो संयोजक मंडली की पहली बैठक संपन्न, जिला कमेटी गठन को लेकर हुआ मंथन

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट



गढ़वा। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय के दिशा-निर्देश के आलोक में गढ़वा जिला संयोजक मंडली की पहली महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को कल्याणपुर स्थित पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने की।

बैठक में मुख्य रूप से आगामी जिला कमेटी के गठन को लेकर गहन मंथन किया गया। संयोजक मंडली के सदस्यों ने क्रमवार पार्टी के समर्पित, सक्रिय और जुझारू नेताओं के नाम जिलाध्यक्ष, जिला सचिव सहित अन्य महत्वपूर्ण पदों के लिए प्रस्तावित किए।

बैठक के दौरान संभावित नामों पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें संबंधित नेताओं के व्यक्तित्व, व्यवहार, संगठनात्मक क्षमता, अनुभव और पार्टी के प्रति निष्ठा का आकलन किया गया।

उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि नई जिला कमेटी के गठन में पार्टी के प्रति समर्पण, निष्ठा और वफादारी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सामाजिक समीकरण और कर्मठता को भी ध्यान में रखा जाए।

संयोजक मंडली द्वारा सुझाए गए सभी नामों को बैठक की कार्यवाही पंजी में सूचीबद्ध कर लिया गया है। हालांकि जिला कमेटी के पदाधिकारियों के नामों पर अंतिम मुहर नहीं लग सकी। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी बैठक में सभी पहलुओं पर पुनः विचार-विमर्श कर अंतिम सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जाएगी।

इस बैठक को गढ़वा जिले में झामुमो के संगठनात्मक ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

बैठक में ये रहे मौजूद  केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर, पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, ताहिर अंसारी, केंद्रीय सदस्य सह जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, जवाहर पासवान, मदनी खान, तनवीर आलम, धीरज दुबे, मनोज ठाकुर, राजकिशोर यादव, नितेश सिंह, शंभु चंद्रवंशी और अंजली गुप्ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *