विकास कुमार की रिपोर्ट
मेदिनीनगर। भाजपा जिला कार्यालय में अमित तिवारी की अध्यक्षता में पार्टी की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में बुथ से लेकर मंडल स्तर तक संगठात्मक बिस्तार एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल के 25 वर्ष पूरा होने पर आगामी 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक होने वाले सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम पर विस्तृत महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री अजय सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन विजय ठाकुर ने किया।
बैठक में वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे ने कहा समाज में परिवर्तन के लिए एवं देश को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए संकल्प ही पार्टी के कार्यकर्ताओं का परम धर्म है। सेवा भाव से ही पार्टी के सभी कार्यक्रमो का संदेश जन-जन तक पहुंचे यही हम सभी का दायित्व है। पार्टी के विचारधारा एवं देश के विकास मे जन-जन की सहभागिता हो इसका ध्यान सभी कार्यकर्ताओं को हमेशा रखना पड़ेगा। जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि सभी प्रखंडों में सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला हो रहा है सभी कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार टोलिया भी बन रही है और कार्यक्रम को सफलता पूर्वक निर्वाहन करना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी और जवाबदेही भी है। एस आई आर का काम भी अंतिम चरण में चल रहा है प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ता अपने गांव पंचायत में बारीकी से ध्यान देकर सभी वैध मतदाताओं का नाम पंजीकृत करा दे।
विपिन बिहारी सिंह ने कहा कि समय रहते बुथ कमेटी के सदस्य अपने गांव घर परिवार का नाम वोटर लिस्ट में चेक कर लें जो छूट रहे हैं उनका नाम उसमें अंकित कराने का कार्य जरूर से करें एक भी मतदाता छूटे।
कृष्लय तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी के अनुकरणीय कार्य को करते-करते उनका स्वभाव भी पार्टी की नीति रीति के अनुसार समभाव निष्ठावान हो जाता है।
बैठक में प्रेम सिंह उदय शुक्ला रविंद्र सिंह अरविंद सिंह शिव कुमार मिश्रा रेणु देवी विजय कुशवाहा सतीश पासवान प्रिय रंजन शर्मा राजहंस अग्रवाल शुभम प्रसाद संदीप कुमार राजकुमार मेहता रघुवीर चंद्रवंशी राजकुमार प्रसाद सुनील शर्मा राजू सिंह अजय गुप्ता अभिमन्यु तिवारी राकेश पांडे विश्वजीत पाठक रघुवीर सिंह राजीव रंजन सिंह कैलाश विश्वकर्मा अजीत चंद्रवंशी सरवन गुप्ता छोटू सिंहा सहित अन्य प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
