गढ़वा के सोनपुरवा स्थित श्रीराम मंदिर में सांसद विष्णु दयाल राम ने किए बालरूप के दिव्य दर्शन

Share this News

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट


गढ़वा। पलामू संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री विष्णु दयाल राम जी आज गढ़वा के सोनपुरवा स्थित प्रसिद्ध श्रीराम मंदिर पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्हें भगवान श्रीराम के बालरूप के दिव्य दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

सांसद महोदय ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की जनता की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए कामना की। मंदिर परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

इस पावन अवसर पर उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री अलखनाथ पांडे जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

वहीं दर्शन के उपरांत सांसद जी ने मंदिर परिसर में उपस्थित बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं एवं स्थानीय भक्तों से आत्मीय मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी महिलाओं ने सांसद जी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस मौके पर मंदिर समिति के सदस्य एवं काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *