जीएन कान्वेंट(10+2) स्कूल में विश्व प्राथमिक उपचार दिवस पर गोष्ठी  का आयोजन किया गया

Share this News

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट

छोटी सी जानकारी बड़ी सी फर्क। हर व्यक्ति को जीवन रक्षक प्राथमिक उपचार सीखने की जरूरत है। जीएन कान्वेंट(10+2) स्कूल में विश्व प्राथमिक उपचार दिवस पर गोष्ठी  का आयोजन किया गया। प्राथमिक उपचार केवल कौशल नहीं, यह किसी के जीवन को बचाने का एक उपहार है। स्थानीय जीएन कान्वेंट स्कूल के सभागार में विश्व प्राथमिक उपचार दिवस के मौके पर छात्र-छात्राओं के बीच प्राथमिक उपचार की भूमिका के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एक गोष्ठी  का आयोजन किया गया। उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि इस दिन स्थानीय और वैश्विक संगठनों के कई लोग एकत्रित होकर लोगों को प्राथमिक उपचार के बुनियादी कौशल के महत्व और आपात स्थितियों में उनकी भूमिका के बारे में शिक्षित करने के लिए एक साथ काम करते हैं। इसके महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि प्राथमिक उपचार एक आपातकालीन उपाय है जिसमें अक्सर सरल एवं तथा जीवन रक्षक उपाय शामिल होते हैं,जिन्हें अधिकांश व्यक्ति न्यूनतम उपकरणों और बिना किसी पूर्व चिकित्सा ज्ञान के सीख सकते हैं। प्राथमिक उपचार का मुख्य उद्देश्य जीवन बचाना, स्वास्थ्य लाभ को बढ़ावा देना, स्थिति को और बिगड़ने से रोकना और रोगी को सुरक्षित रूप से पास के स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचना है। इस विषय पर बच्चों के बीच जागरूकता प्रदर्शन किया गया, वहीं जीवन रक्षक उपाय के लिए बच्चों के बीच आपात परिस्थितियों में बचाव हेतु कार्यशैली जैसे घाव पर दबाव डालना, सीपीआर देना,या दम घुटने की स्थिति में सहायता करना जैसी छोटी छोटी जानकारी दिया गया।प्राथमिक उपचार के महत्व के प्रति लोगों को एक आम व्यक्ति की भूमिका पर जोर देते हुए निदेशक ने कहा कि अचानक चोट लगने या बीमार पड़ने की स्थिति में पेशेवर सहायता पहुंचाने से पहले आसपास मौजूद लोग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं,जिससे एम्बुलेंस आने के पहले घायल रोगी को आवश्यक रेड अलर्ट से बाहर निकाला जाए।
विश्व स्तर पर प्राथमिक चिकित्सा के बुनियादी ज्ञान की कमी के कारण प्राथमिक उपचार प्रदान करने की तत्परता,आवृत्ति और गुणवत्ता खराब है,लेकिन उचित प्रशिक्षण से इसमें सुधार किया जा सकता है। इसलिए विश्व प्राथमिक उपचार दिवस चिकित्सा आपात स्थितियों के दौरान एक मददगार व्यक्ति बनने के लिए बुनियादी प्राथमिक उपचार कौशल के महत्व के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने का प्रयास करता है।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपनी गहरी रुचि दिखाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *