झामुमो ने निकाला विरोध मार्च, किया मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन

Share this News

मुख्य चुनाव आयुक्त की एक तरफा कार्रवाई स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर  कुठाराघात झामुमो


गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट




गढ़वा : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कथित एक तरफा कार्रवाई  से अधिसंख्य  मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाने के विरोध में झामुमो गढ़वा जिला इकाई के तत्वाधान में सोमवार को विरोध मार्च निकाला गया।  मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग को लेकर  झामुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च करते हुए पुतला दहन किया । झामुमो कार्यकर्ता गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान (टाउन हॉल) से विरोध मार्च निकाल कर रंका मोड़ पहुंचे। रंका मोड़ पहुंचकर विरोध मार्च सभा में तब्दील हो गई। वहां मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया गया। झामुमो में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

मौक़े पर वक्ताओं नें कहा कि वर्तमान में चुनाव आयोग की आंतरिक कार्यप्रणाली बेहद गंभीर और चिंताजनक है। मीडिया रिपोर्टों और आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा हाल ही में लिए गए कई एकतरफा फैसलों पर आयोग के ही अन्य दो चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू एवं विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार लिखित और औपचारिक आपत्तियां दर्ज कराई हैं। 
अन्य दोनों चुनाव आयुक्तों की चिंताओं को दरकिनार करते हुए बिना उनकी सहमति और जानकारी के वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में करोड़ों पात्र मतदाताओं का नाम हटाना और नियमों में एकतरफा बदलाव करना पूरी तरह से असंवैधानिक, अनधिकृत और अवैध कृत्य है। यह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा कुठाराघात है। इस लोकतंत्र विरोधी और पक्षपातपूर्ण रवैये के खिलाफ झामुमो लगातार जोरदार जनआंदोलन करेगा। साथ ही  राष्ट्रपति महोदया से मुख्य चुनाव आयुक्त को तुरंत बर्खास्त करने की मांग भी की जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजनीति से प्रेरित होकर पक्षपात पूर्ण कार्य कर रहे हैं। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भाजपा द्वारा सुरु से हि आम जनता को झूठ और भ्रम कि बातों से ठगने का काम किया है, भाजपा द्वारा लगातार षड़यंत्र के तहत सत्ता मे बने रहने के लिये तरह तरह के हथकंडे अपनाये जाते रहे हैं, लेकिन अब उन चोरों का पोल खुल चूका है, जनता उनके फरेबी बातों को समझ चुकी है, जिसका जवाब लोकतान्त्रिक तरीके से देने को प्रतिबद्ध है !!

झामुमों के विरोध प्रदर्शन के प्रमुख मांग – मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को उनके पद से तुरंत बर्खास्त किया जाए, माननीय राष्ट्रपति महोदया से इस असंवैधानिक रवैये पर तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की गई , वोटर लिस्ट में की गई धांधली को रोककर सभी पात्र मतदाताओं के नाम वापस जोड़े जाएं !!

विरोध प्रदर्शन मे वोट चोर गद्दी छोड़, झूठ फर्रुब और धांधली कि राजनीती अब नहीं चलेगी, लोकतंत्र कि हत्या करने वालो होश मे आओ, चंदा चोर गद्दी छोड़, लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ जैसे नारों से गढ़वा गूंज उठा !!

मौके पर मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य जवाहर पासवान, मनोज ठाकुर, तनवीर आलम, राजकिशोर यादव, नितेश सिंह, झामुमों जिला सचिव शरीफ अंसारी,झामुमों युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सिंह छोटू, उपाध्यक्ष लल्लू राम,जिला उपाध्यक्ष फरीद खान जी, झामुमों जिला कोषाध्यक्ष चन्दन जायसवाल जी,झामुमों गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष जनाब फुजेल अहमद जी, महिला मोर्चा मेरल प्रखंड, अध्यक्ष दीपमाला जी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष अशर्फी राम जी,झामुमों नगर कमिटी अध्यक्ष आशिष अग्रवाल,अहमद अंसारी, नीलू खान, कार्तिक पांडेय, आरिफ राजा, रंथा नायक, अहमद राजा, धनंजय पासवान, श्रीकांत चंद्रवंशी, वसीम खान, लल्लू मेहता, पुष्पराज सिंह, बडू गुप्ता, पप्पू यादव, मुकेश तिवारी, बैद्यनाथ गौतम सभी झामुमों जिला कमिटी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, नगर कमिटी के सभी पदाधिकारी, सदस्य है भारी संख्या मे कार्यकर्त्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *