गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट
रमकंडा (गढ़वा), 29 सितंबर 2026। जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में 25 सितंबर की मध्य रात्रि राजीव रंजन प्रसाद के घर के बाहर खड़ी Hero Super Splendor बाइक अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी।
घटना के त्वरित उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक गढ़वा श्री आशुतोष शेखर के निर्देश पर थाना प्रभारी रमकंडा श्री मुकेश कुमार यादव के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।
टीम ने मानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी की। इसी क्रम में कांड में संलिप्त अप्राथमिकी अभियुक्त जिमर कोरवा (21 वर्ष), पिता गोजा कोरवा, ग्राम कुटी, थाना रमकंडा को घटना के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी गई Hero Super Splendor मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
छापामारी टीम में थाना प्रभारी सहित पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
