ज्ञान निकेतन स्कूल में ‘जायंट्स सेवा सप्ताह’ का भव्य समापन: सहेली ग्रुप की रही सक्रिय भागीदारी

Share this News

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट

ज्ञान निकेतन स्कूल में ‘जायंट्स सेवा सप्ताह’ का भव्य समापन: सहेली ग्रुप की रही सक्रिय भागीदारी
ज्ञान निकेतन स्कूल परिसर: सामाजिक सरोकार और जनकल्याण को समर्पित ‘जायंट्स सेवा सप्ताह’ का गरिमामय समापन समारोह 27 सितंबर को ज्ञान निकेतन स्कूल के प्रांगण में अत्यंत उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। पूरे सप्ताह चले विभिन्न सेवा कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ इस अवसर पर समाज सेवा के प्रति समर्पण भाव को और सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया।
मुख्य अतिथि श्रीमती उमा गांधी, डॉ. हरेश्याम जी एवं प्रहलाद जी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्रीमती उमा गांधी ने कहा कि निस्वार्थ भाव से की गई सेवा ही समाज को नई दिशा देती है, और जायंट्स ग्रुप हमेशा से ही इस दिशा में प्रेरणादायी भूमिका निभाता रहा है।इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष दौलत सोनी जी भी उपस्थिति रहें। डॉ. हरेश्याम जी और प्रहलाद जी ने भी सप्ताह भर चले जनकल्याणकारी अभियानों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने में मदद मिलती है।
समारोह में ‘सहेली ग्रुप’ की फेडरेशन पदाधिकारियों और सदस्यों की सक्रिय उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष ऊर्जा प्रदान की। प्रशासनिक निदेशक रीना सोनी ने सेवा सप्ताह के दौरान किए गए विभिन्न कार्यों पर प्रकाश डाला और सभी सदस्यों के योगदान को सराहा।
इस अवसर पर सहेली ग्रुप की अध्यक्ष श्री मती रीमा स्वरूप ने कहा कि सभी सहेलियों के साथ एवं उनके सहयोग से ही जायंट्स सेवा सप्ताह का यह कार्यक्रम इतनी अच्छी तरह संपन्न हो पाया सहेलियों के अतुलनीय सहयोग के लिए अध्यक्षा रीमा स्वरूप ने सभी सहेलियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।
इस मौके पर फेडरेशन  की पदाधिकारी सीमा केसरी, रश्मि कमलापुरी, रीता केसरी, माला केसरी, रंजना जायसवाल, ऋतु जायसवाल, प्रशासनिक निदेशक रीना सोनी,सुषमा केसरी, विमला केसरी, करुणा केसरी, वंदना सोनी,संगीता गुप्ता, अंजू केसरी, संध्या केसरी, वर्षा अग्रवाल , अनसुइया केसरी सहित सहेली ग्रुप की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं। सभी ने एकजुट होकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को अनवरत जारी रखने का संकल्प दोहराया।
सेवा और सद्भाव के संकल्प के साथ संपन्न
समापन सत्र के अंत में सेवा सप्ताह को सफल बनाने वाले सदस्यों और के प्रति आभार व्यक्त किया गया। राष्ट्रगान और धन्यवाद ज्ञापन के साथ इस प्रेरणादायी समारोह का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *