गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट
गढ़वा, 25 सितंबर 2026 पुलिस उप-महानिरीक्षक, पलामू क्षेत्र, डाल्टनगंज श्री कौशल किशोर (भा.पु.से.) ने आज गढ़वा समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का दौरा किया।
उनके शुभ आगमन पर पुलिस अधीक्षक, गढ़वा श्री आशुतोष शेखर (भा.पु.से.) ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र, गढ़वा सहित 12 जवान एवं 2 हवलदार द्वारा सलामी शस्त्र दी गई।
बाद में एसपी कार्यालय के सभागार कक्ष में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक गढ़वा, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), एसडीपीओ गढ़वा/रंका/श्री बंशीधर नगर तथा पुलिस निरीक्षक गढ़वा/रंका/मझिआंव/नगर ऊंटारी/भवनाथपुर/भंडरिया अंचल मौजूद रहे।
बैठक में इन बिंदुओं पर हुई गहन समीक्षा
– विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण
– पॉक्सो एक्ट, आभूषण चोरी/छिनतई
– SC/ST एक्ट के लंबित कांड व मुआवजा
– साइबर कांड (GRM/MRM), मानव तस्करी
– थाना, पोस्ट/पिकेट का निरीक्षण, पुलिस सभा
– विभागीय कार्रवाई व लंबित कांडों की स्थिति
डीआईजी महोदय ने निर्देश दिया कि थाना में पुलिसिंग का बेहतर परिचय देते हुए आम जनता के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए, महिलाओं से संबंधित समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाए, थाने में आम नागरिकों के लिए विशेष व्यवस्था रखी जाए और मर्यादा में रहकर बुद्धि-विवेक से कार्य कर पुलिस की गरिमा बनाए रखी जाए।
