सेवा सप्ताह के अंतिम दिन सदर अस्पताल गढ़वा में मरीजों के बीच फल और ब्रेड का वितरण

Share this News


ऐसे कार्य करने से सेवा में सचमुच सुख मिलता है- अशोक गुप्ता

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट


जायंट्स ग्रुप का गढ़वा के द्वारा सेवा सप्ताह के अंतिम दिन ग्रुप के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में गढ़वा के सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल और ब्रेड का वितरण किया गया. इस अवसर पर ग्रुप के सदस्यों ने  वार्ड में जाकर करीब 150 मरीजों को फल और ब्रेड वितरित किया. फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी ने मरीजों को साफ सफाई से रहने, ताजा भोजन करने और अपने बच्चे को पढ़ाने की सलाह दी.
ग्रुप के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि मरीज के बीच फल और ब्रेड वितरित करके सचमुच सेवा में सुख की अनुभूति प्राप्त हो रही है. मौके पर ग्रुप के प्रशासनिक निदेशक अशोक विश्वकर्मा ,अवधेश कुशवाहा, एम पी केसरी, अशोक कुमार केसरी,  स्पेशल कमेटी के सदस्य विजय कुमार केसरी, कमलेश कुमार गुप्ता ,मनोज केसरी पोस्ट ऑफिस, सुनील कुमार अग्रवाल ,विनोद कुमार गुप्ता, रविंद्र केसरी, मनोज केसरी रूपा गंजी, मंदीप प्रसाद, मोजीबुद्दीन खान ,संतोष कुमार मेहता , अस्पताल प्रबंधक, वार्ड प्रभारी एवं चिकित्सक आदि उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *