रितेश चौबे ने झामुमो पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि झामुमो

Share this News

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट

भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि झामुमो के लोग दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनु के मौत पर राजनीति कर रहे हैं यह अत्यंत ही अशोभनीय है गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने कोई गलत शब्द का प्रयोग नहीं किया लेकिन झामुमो के लोग हारे हुए बाजी को जीतने के लिए तरह तरह का साजिश करने में लगे हुए हैं उन्होंने कहा कि कितना शर्मनाक बात है कि जो दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनु के मौत पर गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी दुःख प्रकट किए थे लेकिन झामुमो के लोग दिवंगत मंत्री के नाम पर अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन जनता सब समझ रही है उन्होंने कहा कि झामुमो के लोगों का नैतिकता छात्रों युवाओं के भविष्य खत्म करने में लगा हुआ है झामुमो सरकार एवं संगठन के लोग खुद जेपीएससी जेएसएससी मामले में नौकरी बेचने में संलिप्त पाए गए हैं। सत्ता  के आड़ में भ्रष्ट लोग बच रहे हैं अगर झामुमो के पास नैतिकता बचा है तो सीबीआई जांच कराकर छात्रों युवाओं को न्याय दिलाने का काम करें। वरना हकिकत जनता देख समझ रही है
उन्होंने कहा कि तथाकथित झामुमो के लोग जो खुद मुखिया रहते एसीबी के मेहमान बन चुके हैं वे भी बयानबाजी कर रहे हैं गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने भ्रष्ट मुखिया के बारे में कहा था कि ऐसे भ्रष्ट करप्ट मुखिया को जनता नकारे जो जनता से पैसा उगाही करता है इस बात पर झामुमो के तथाकथित मुखिया अफवाह फैला कर राजनीति कर रहे हैं जिसका आकलन जनता कर रही है। उन्होंने कहा कि झामुमो अफवाह फैलाकर बुझी हुई राजनीति जिंदा करने में लगी हुई है लेकिन कोई फायदा नहीं है अबकी बार गढ़वा छोड़ीए पुरे झारखंड से झामुमो का सुपड़ा साफ हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *