विकाश कुमार
गढ़वा
जिस घर में कुछ महीने पहले ही शादी की खुशियां आई थीं,आज उसी घर के आंगन में एक नवविवाहिता की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं,महज करीब 19 वर्ष की सत्यवती देवी की जिंदगी अचानक उस वक्त थम गई,जब घर के लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे,पीछे घर में अकेली सत्यवती थी और जब परिजन लौटे तो सामने का दृश्य देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
बरडीहा थाना क्षेत्र के पश्चिमी टोला निवासी रंजीत कुमार की करीब 19 वर्षीय पत्नी सत्यवती देवी का शव गुरुवार को उसके घर के करकट के मकान में बल्ली से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ मिला,घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई,बताया जा रहा है कि गांव में सीताराम की पत्नी के दाह संस्कार में रंजीत कुमार अपने पिता नक्कु राम और मां के साथ गया हुआ था,उस दौरान घर में सत्यवती देवी अकेली थी,जब परिजन वापस घर पहुंचे तो उन्होंने सत्यवती को बल्ली से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ देखा,इसके बाद परिजनों ने शव को नीचे उतारा और मामले की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह के निर्देश पर एसआई अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल की जांच शुरू कर दी और मामले से जुड़े तमाम पहलुओं को खंगालने में जुट गई,इधर,घटना की जानकारी मृतका के मायके वालों को दी गई,देर शाम पलामू जिले के जपला थाना क्षेत्र के चन्नी गांव से मृतका के पिता अशोक राम सहित अन्य परिजन बरडीहा पहुंचे।
मायके वालों ने आरोप लगाया कि सत्यवती की शादी मई 2026 में रंजीत कुमार के साथ हुई थी,उनका कहना है कि शादी के बाद से ही कथित तौर पर कूलर और फ्रिज की मांग की जाती थी,इन्हीं परिस्थितियों के आधार पर मृतका के परिजनों ने उसकी मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है,हालांकि,पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है,इस संबंध में थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है,लेकिन पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है,मृतका के परिजनों की ओर से दिए जाने वाले आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सत्यवती की मौत के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी,एक नवविवाहिता की मौत ने एक साथ कई सवाल खड़े कर दिए हैं,क्या सत्यवती ने खुद अपनी जिंदगी खत्म की,या फिर उसकी मौत के पीछे कोई ऐसी कहानी छिपी है,जिसका सच अभी सामने आना बाकी है,फिलहाल पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सभी की निगाहें टिकी हैं।
