गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट
पेफी एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता
अंडर 17 बालिका वर्ग
पेफी,जिला प्रशासन और जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वाधान में आयोजित प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप के अंडर 17 बालिका वर्ग के पहले मैच में कस्तूरबा गढ़वा ने बीएसकेडी गढ़वा को 6-0 से , दूसरे मैच में कस्तूरबा डंडई ने झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय बरडीहा को 4-0 से, तीसरे मैच में कस्तूरबा रमना ने आरके पब्लिक गढ़वा को 1-0 से ,
चौथा मैच कस्तूरबा केतार और ज्ञान निकेतन कान्वेंट स्कूल गढ़वा के बीच खेला गया जो ड्रॉ पर समाप्त हुआ, पांचवा मैच में कस्तूरबा भंडारिया ने जेबीएभी बिशुनपुरा को 3-0 से जबकि छठे मैच में कस्तूरबा भवनाथपुर ने डीएभी मॉडल गढ़वा को 1-0 से हराकर जीत हासिल कर पूरे अंक हासिल किया । मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार कस्तूरबा डंडई के मोनिका कुमारी को , कस्तूरबा गढ़वा के अमृता टोप्पो को , कस्तूरबा भंडरिया के मनतो, कुमारी को, कस्तूरबा रमना के कृति कुमारी को ज्ञान निकेतन कान्वेंट के नेहा कुमारी को, कस्तूरबा भवनाथपुर के सिंफल कुमारी को दिया गया|
प्रतियोगिता जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन के सहयोग बेहतर ढंग से संचालित हो रहा है। प्रतियोगिता को सफल बनाने में जिला कॉर्डिनेटर कमलेश कुमार दुबे, समिति के उपाध्यक्ष जिनाहुद्दीन खान, धर्मराज भारती, कार्यकारी सचिव आनंद सिन्हा, सहसचिव प्रिंस सोनी, आनंद यादव , रेफरी शशि रंजन, विजय सिंह संजय प्रताप देव सुशील कुमार, शशि कुमार, सोनू सिंह, उद्घोषक मनोज तिवारी आर के पब्लिक स्कूल गढ़वा के कोच इम्तियाज खान , बीएसकेडी के कोच राजकुमार आर के पब्लिक मझिआंव के कोच जय गोविंद ठाकुर ,ज्ञान निकेतन कान्वेंट स्कूल के कोच मुकेश भारती उपस्थित थे| इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के कोच एवं मैनेजर तथा खेल प्रेमी उपस्थित थे|
