गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट
गढ़वा सावन के पावन महीने में जब पूरी प्रकृति हरियाली की चादर ओढ़ लेती है, तो गढ़वा की केसरवानी वैश्य समाज की महिलाओं ने भी परंपरा और उल्लास के रंगों से सावन महोत्सव को यादगार बना दिया।
स्थानीय मॉडल निकेतन गुरुकुल स्कूल के प्रांगण में केसरवानी वैश्य महिला सभा, गढ़वा द्वारा भव्य सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के आराध्य कुलगुरु ऋषि कश्यप मुनि जी के चरणों में पुष्प अर्पित कर एवं गणेश वंदना के साथ हुआ।
जैसे ही सावन के मधुर गीत बजे, पूरा पंडाल झूम उठा। महिलाओं ने सावनी गीत, लोक संगीत और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर ऐसा समा बांधा कि हर कोई सावन की मस्ती में डूब गया। हंसी-ठहाकों, गीतों और नृत्य के बीच आपसी प्रेम और सामाजिक एकता की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली।
अंत में प्रसाद वितरण एवं स्वादिष्ट अल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
गणमान्य महिलाओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर महिला सभा की अध्यक्ष मीरा केसरी उपाध्यक्ष ललिता केसरी एवं इंदु देवी महामंत्री संजू प्रकाश कोषाध्यक्ष शकुंतला देवी कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मी केसरी, गायत्री केसरी, मंजू देवी सहित नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष पिंकी केसरी, मीना देवी, संध्या देवी, वार्ड पार्षद-5 अंजू देवी एवं समाज की सैकड़ों सम्मानित महिला सदस्य उपस्थित रहीं।
आयोजकों ने कहा सावन की हरियाली, रिश्तों में खुशहाली और समाज में एकता यही हमारे महोत्सव की असली खूबसूरती है।”
केसरवानी वैश्य महिला सभा, गढ़वा
