गढ़वा में विजिलेंस अवेयरनेस वीक पर नवोदय विद्यालय में क्रिकेट मैच और क्विज का आयोजन, ईमानदारी का दिया संदेश

Share this News


गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट



गढ़वा विजिलेंस अवेयरनेस वीक (सतर्कता जागरूकता सप्ताह) के अवसर पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गढ़वा शाखा द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय, गढ़वा में जागरूकता कार्यक्रम के तहत क्रिकेट मैच और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा दिलाकर की गई। इस दौरान विद्यार्थियों को जीवन में ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों को अपनाने तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

12वीं ने जीता रोमांचक क्रिकेट मुकाबला
कार्यक्रम के तहत कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के बीच एक रोमांचक क्रिकेट मैच खेला गया। कांटे के मुकाबले में कक्षा 12वीं की टीम ने जीत दर्ज की। 12वीं के कप्तान विशाल कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 60 रन बनाए और उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

क्विज में अंजली ने मारी बाजी
वहीं आयोजित क्विज प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें कक्षा 10वीं की छात्रा अंजली कुमारी ने अपनी तेज बुद्धिमत्ता और ज्ञान का परिचय देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक रितेश कुमार अधिकारी ज्योति कुमार और अनुराग आनंद मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं विद्यालय की ओर से प्राचार्य श्रीमती राणा तबस्सुम सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *