गढ़वा उच्च विद्यालय मेराल में पुलिस का जागरूकता कार्यक्रम, थाना प्रभारी रवि कुमार केशरी ने बच्चों को दी अहम जानकारी

Share this News



मेराल थाना की पहल: साइबर ठगी से बचाव, सड़क सुरक्षा, डायल-112 और डायन-बिसाही जैसी कुप्रथाओं पर छात्रों को किया जागरूक

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट



मेराल थाना द्वारा जागरूकता अभियान का आयोजन, आमजनों को विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी विषयों पर किया गया जागरूक

मेराल, गढ़वा पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों को कानून, सुरक्षा एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज मेराल थाना क्षेत्र अंतर्गत उच्च विद्यालय, मेराल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी, बड़गड़ पु०अ०नि० रवि कुमार केशरी ने किया। इस दौरान बच्चों को मद्यनिषेध, साइबर अपराधों से बचाव, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन, डायल-112 एवं साइबर हेल्पलाइन-1930 के महत्व, मजदूर निबंधन, अनाथ बच्चों के संरक्षण, डायन-बिसाही जैसी सामाजिक कुप्रथाओं के दुष्परिणाम तथा यौन अपराधों की रोकथाम जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

थाना प्रभारी ने बच्चों को साइबर ठगी से बचने, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और आपात स्थिति में पुलिस सहायता लेने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया। उन्हें जागरूक नागरिक बनने और कानून का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *