गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट
गढ़वा/मेराल पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मेराल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 24.10.2026 की रात्रि में थाना प्रभारी पु०अ०नि० रवि कुमार केशरी के नेतृत्व में मेराल थाना के पुलिस पदाधिकारियों एवं सशस्त्र बलों के सहयोग से थाना क्षेत्र में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया।
यह अभियान क्षेत्र में लंबित कांडों के अभियुक्तों, वारंटियों एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट एवं कुर्की आदेशों के प्रभावी अनुपालन के उद्देश्य से चलाया गया था।
अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सघन छापामारी कर GR-1924/21 के दो वारंटी –
1 अलोक तिवारी, पिता – स्वर्गीय शालिक तिवारी
2 नागेन्द्र चौधरी, पिता – दसई चौधरी,
दोनों ग्राम – करकोमा, थाना – मेराल, जिला – गढ़वा को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को आज आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
गढ़वा पुलिस का कहना है कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध इस तरह की प्रभावी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और न्यायालय के आदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।
