गढ़वा से विकास कुमार की
गढ़वा जिले के जाने-माने सफल व्यवसायी, युवा समाजसेवी एवं पाल महासंघ के सक्रिय सदस्य राकेश पाल का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर उनके शुभचिंतकों, व्यवसाय जगत से जुड़े लोगों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राकेश पाल न केवल व्यवसाय के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। समाज के गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए वे हमेशा आगे रहते हैं। पाल समाज को संगठित करने, युवाओं को शिक्षा और रोजगार के प्रति जागरूक करने में उनका योगदान सराहनीय रहा है।
अपने सरल स्वभाव, मृदुभाषी व्यवहार और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वे युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं। गढ़वा जिला पाल महासंघ के विभिन्न कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी रहती है।
इस अवसर पर पाल महासंघ गढ़वा के पदाधिकारियों, समाजसेवियों एवं स्थानीय लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की है।
Khabar Today परिवार की ओर से राकेश पाल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
