गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट
हृदय सिर्फ एक अंग नहीं, हमारी पूरी जिंदगी की धड़कन है। जीएन कान्वेंट स्कूल में विश्व हृदय दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम पर परिचर्चा किया गया। स्वास्थ्य ही धन है के अंतर्गत स्थानीय जीएन कान्वेंट स्कूल के प्रांगण में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर एक जागरूकता परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें हृदय स्वास्थ्य पर केंद्रित सुझावों के द्वारा छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। उन्हें अपने जीवन शैली सुधारने पर बल दिया गया। उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि यह दिवस लोगों को स्वस्थ जीवन शैली, नियमित जागरूकता और सार्वजनिक स्वास्थ्य शिक्षा के माध्यम से हृदय की देखभाल के महत्व को समझने में मदद करता है। यह दिन हृदय स्ट्रोक की रोकथाम, रक्तचाप के प्रति जागरूकता, शारीरिक गतिविधियां, संतुलित खानपान की आदतों और गैर संक्रामक रोगों की रोकथाम पर भी ध्यान आकर्षित करता है। चूंकि हृदय स्वास्थ्य सभी उम्र के लोगों को प्रभावित करता है,इसलिए यह अभियान छात्रों, परिवारों, शिक्षको और समुदायों के लिए प्रासंगिक है। इस दिवस की महत्ता का उल्लेख करते हुए निदेशक मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि विश्व हृदय दिवस एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय जागरूकता दिवस है जो लोगों को ज्ञान और कर्म के माध्यम से हृदय स्वास्थ्य की देखभाल करने के लिए प्रेरित करता है।
छात्रों एवं समुदायों के लिए दिवस रोकथाम के बारे में जानने, स्वस्थ आदतें अपनाने और हृदय स्वास्थ्य के प्रति दीर्घकालिक जागरूकता को बढ़ावा देने वाले सरल और जिम्मेदार संदेशों को फैलाने का एक सार्थक अवसर है। वहीं बच्चों को तेलिया पदार्थ, जंक फूड, फास्ट फूड ,ज्यादा नमक से दूरी बनाने की बात कही गई।कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक खुर्शीद आलम,कृष्ण कुमार,वीरेंद्र शाह, नीरा शर्मा, सरिता दुबे,सुनीता कुमारी, मुकेश भारती,दिनेश कुमार,नीलम कुमारी, वर्षा कुमारी,मधु कुमारी, हीरामन मेहता, चंदा कुमारी,शिवानी कुमारी, पूजा प्रकाश, संतोष प्रसाद आदि की भूमिका सराहनीय रही। वहीं सभा में समस्त शिक्षक गण एवं शिक्षकेतर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
