गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट
जिला कोऑर्डिनेटर कमलेश कुमार दुबे
गढ़वा
पेफी झारखंड के तत्वावधान में 24 सितंबर से केंद्रीय विश्व विद्यालय रांची दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। उक्त प्रतियोगिता में फुटबॉल,वॉलीबॉल,कराटे,योगासन, कबड्डी और एथलेटिक्स का आयोजन किया गया है।
उक्त प्रतियोगिता में गढ़वा जिले की टीम की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर 19 सितम्बर को फुटबॉल स्टेडियम में ट्रायल शिविर का आयोजन किया गया है। पेफि के जिला कॉर्डिनेटर कमलेश कुमार दुबे ने बताया कि
19 सितंबर को फुटबॉल स्टेडियम में अपराह्न एक बजे से ट्रायल शिविर का आयोजन किया गया है। चयन के बाद ट्रायल में चयनित खिलाड़ी का तीन दिवसीय गैर आवासीय कैंप का आयोजन भी किया जाएगा।
ट्रायल के माध्यम से चयनित खिलाड़ी का चयन गढ़वा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रायल शिविर फुटबॉल कबड्डी कराटे, योगासन, बॉलीबॉल के लिए बालक बालिका वर्ग में अंडर 14,
अंडर 17, अंडर 19 एवं एथेलेटिक्स में 100 मीटर, 200 मीटर और शॉट पुट के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। विशेष जानकारी के लिए उनके मोबाइल नंबर9304168422 पर संपर्क कर सकते हैं
