गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट
आज जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के स्थापना दिवस है इसके शुभ अवसर पर 17 से 23 सितम्बर तक जायंट्स सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। सेवा सप्ताह के पहले दिन जायंट्स ग्रुप आफ गढ़वा के द्वारा पर्यावरण सुधारने एवं गढ़वा को हरा-भरा करने के लिए फलदार एवं छायादार पौधा वितरण किया गया। जायंट्स ग्रुप आफ गढ़वा के अध्यक्ष अशोक गुप्ता की अध्यक्षता में एवं जायंट्स गढ़वा के पूर्व वित्त निदेशक अशोक केशरी द्वारा प्रायोजित यह कार्यक्रम गढ़वा के पूर्व अध्यक्ष विनोद गुप्ता जी के प्रतिष्ठान गुप्ता इन्वेस्टमेंट के पास सम्पन्न हुआ। यहां आते जाते हुए सभी राहगीरों के बीच लगभग 300 पौधे वितरित किए गए जिसमें अमरूद, अनार, नींबू, अशोक एवं जामुन आदि के पौधे का वितरण किए गए। इस अवसर पर आम जनमानस को या संदेश दिया गया कि हर व्यक्ति को हर साल बारिश के मौसम में कुछ न कुछ पौधे अवश्य लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण की सुधार हो एवं ग्लोबल वार्मिंग का जो दंश हम लोग झेल रहे हैं, उससे कुछ राहत मिले। दुर्भाग्य है कि इस वर्ष गढ़वा में शुरुआती बरसात के दो बारिश हुआ ही नहीं जिस कारण सुखाड़ का सामना करना पड़ रहा है इसलिए लोगों से आज पुनः जायंट्स ग्रुप का आग्रह है कि आप ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए ताकि हरियाली बढ़ेगी तो यहां वर्षापात भी बढ़ेगा और सुखा का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस कार्यक्रम में जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन स्पेशल कमेटी के सदस्य विजय केसरी, फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, फेडरेशन 8 यूनिट 2 के डायरेक्टर मनोज केसरी रूपागंजी, गढ़वा ग्रुप के उपाध्यक्ष रविन्द्र जायसवाल एवं अवधेश कुशवाहा, मनोज केसरी पोस्ट ऑफिस, मोजिबुद्दीन खान, चन्द्र भूषण सिन्हा, मंदीप प्रसाद आदि सदस्य उपस्थित थे
