झामुमो ने दी अब्दुल हमीद को श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा गढ़वा जिला इकाई के तत्वावधान में गुरुवार को परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद का 61वां शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन शहर के मंझिआंव मोड़ स्थित वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा के समक्ष किया गया। झामुमो जिला कमिटी एवं कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही उनके अदम्य साहस और बलिदान को याद किया।
मौके पर केंद्रीय सदस्य जवाहर पासवान जी ने कहा कि शहीद अब्दुल हमीद का जीवन युवाओं के लिए देशभक्ति, त्याग और समर्पण की मिसाल है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि 1965 के भारत-पाक युद्ध में हवलदार अब्दुल हमीद ने खेमकरण के असल उत्तर सेक्टर में अकेले दम पर पाकिस्तान के 8 अपराजेय पैटन टैंकों को नष्ट कर दिया था। देश की रक्षा करते हुए वे वीरगति को प्राप्त हुए। उनका यह पराक्रम भारतीय सैन्य इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है।
झामुमो नेताओं ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद का बलिदान केवल एक समुदाय नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व और प्रेरणा का प्रतीक है। झामुमों नेताओं, कार्यकर्ताओं व आम जनता नें वीर अब्दुल हमीद अमर रहें के नारे लगाए
कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय समिति सदस्य जोहावर पासवान जी तनवीर आलम जी मनोज ठाकुर जी, महिला मोर्चा जिला सचिव दीपमाला जी, जिला कमेटी उपाध्यक्ष संजय कसकर जी, जिला कमेटी कोषाध्यक्ष चंदन जायसवाल जी, गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष फ़ुजैल अहमद खान पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष केसरी जी, नगर परिषद कमेटी अध्यक्ष आशीष अग्रवाल , सचिव वसीम खान,वार्ड पार्षद राजा सिंह रामजी राम, रंथा नायक, मिन्हाज रितेश तिवारी उर्फ महाकाल तिवारी आदि लोग उपस्थित थे।
