गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट
गढ़वा में मॉडल इन्फेंट निकेतन स्कूल गढ़वा के सभागार में शनिवार को समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 20 सितंबर दिन रविवार को गढ़वा नगर स्थित शगुन बैंकेट हॉल, टंडवा में भगवान बलभद्र एवं सहस्त्रबाहु अर्जुन का पूजन समारोह धूमधाम से आयोजित किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष विनोद जायसवाल ने की। उन्होंने कहा कि यह पूजन समारोह समाज को एकजुट करने और परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। सभी समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई।
महामंत्री नंदलाल गुप्ता ने बताया कि पूजन कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा। कोषाध्यक्ष धनंजय जायसवाल ने सहयोग राशि की जानकारी दी। इस अवसर पर शशि शेखर गुप्ता, दयाशंकर गुप्ता, राकेश कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित थे
