आज समाज की बैठक में पूजन समारोह का निर्णय

Share this News

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट



गढ़वा में मॉडल इन्फेंट निकेतन स्कूल गढ़वा के सभागार में शनिवार को समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 20 सितंबर दिन रविवार को गढ़वा नगर स्थित शगुन बैंकेट हॉल, टंडवा में भगवान बलभद्र एवं सहस्त्रबाहु अर्जुन का पूजन समारोह धूमधाम से आयोजित किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष विनोद जायसवाल ने की। उन्होंने कहा कि यह पूजन समारोह समाज को एकजुट करने और परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। सभी समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई।

महामंत्री नंदलाल गुप्ता ने बताया कि पूजन कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा। कोषाध्यक्ष धनंजय जायसवाल ने सहयोग राशि की जानकारी दी। इस अवसर पर शशि शेखर गुप्ता, दयाशंकर गुप्ता, राकेश कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित  थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *