गौ सेवा से शुरू हुआ लियो क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम का नया सेवा सत्र

Share this News

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट



सेवा सिर्फ किसी जरूरतमंद की मदद करने का नाम नहीं,बल्कि हर उस जीव के प्रति संवेदना रखना है,जो बोल नहीं सकता,अपनी जरूरत बता नहीं सकता,इसी सोच के साथ Leo Club of Garhwa Awesome ने सत्र 2026–27 के अपने प्रथम सेवा कार्य की शुरुआत गौ सेवा से की,इस दौरान क्लब के सदस्यों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ गायों की सेवा कर समाज को इंसानियत और करुणा का संदेश दिया।

क्लब के अध्यक्ष राहुल कुमार साहू के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्य में क्लब के सदस्य और Leo Club के Advisor भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए,सभी ने मिलकर गौ सेवा की और यह संदेश दिया कि सच्ची सेवा वहीं है,जहां दिखावे से ज्यादा दिल की भावना होती है।

लेकिन इस पूरे सेवा कार्य में सबसे खास और दिल छू लेने वाली तस्वीर बनी सात वर्षीय संस्कार राज की,इतनी कम उम्र में संस्कार ने जिस उत्साह के साथ गौ सेवा में हिस्सा लिया,उसने वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया,नन्हे हाथों से सेवा करते इस बच्चे ने मानो यह बता दिया कि सेवा की कोई उम्र नहीं होती,जरूरत होती है तो बस एक संवेदनशील दिल की।

लियो क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम का यह पहला सेवा कार्य केवल गौ सेवा तक सीमित नहीं रहा,बल्कि इसने समाज के सामने एक खूबसूरत संदेश भी रखा,जहां संवेदना जिंदा है,वहीं इंसानियत जिंदा है,क्लब ने सत्र की शुरुआत जिस सेवा भावना के साथ की है,वह निश्चित रूप से आने वाले दिनों में समाजहित के कई और कार्यों के लिए प्रेरणा बनेगी।

इस पुनीत अवसर पर हर्ष कश्यप,दीपक केसरी,प्रीतम राज,हैप्पी,क्षीतिज,तुषार,साहिल और हर्ष कुमार समेत क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

शायद यही इस आयोजन की सबसे बड़ी खूबसूरती रही कि एक तरफ युवा सेवा के लिए आगे आए,तो दूसरी तरफ सात साल के संस्कार राज ने अपने छोटे से प्रयास से यह सिखा दिया कि बड़ा काम करने के लिए उम्र नहीं,बड़ा दिल चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *