भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस का हिन्दु विरोधी चेहरा उजागर हो चुका है

Share this News

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट

भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस का हिन्दु विरोधी चेहरा उजागर हो चुका है कांग्रेस पार्टी देश की एकता अखंडता संप्रभुता में विश्वास नहीं करती है। राहुल गांधी ने मनुस्मृति जलाने का आदेश जारी किया है इससे यह साबित हो गया है कि कांग्रेस आजादी काल से लेकर पिछले कई दसको तक देश पर अखंड राज करते हुए भारतीय संस्कृति शिक्षा व्यवस्था संवैधानिक ढांचे में बदलाव करते हुए भारतीय संस्कृति परंपरा ग्रंथ पुरान को क्षति पहुंचाने का भरपूर प्रयास किया। लेकिन जब 2014 में देश की जनता ने कांग्रेस का चाल चरित्र समझ कर सत्ता से कांग्रेस को बाहर किया तो अब वे लोग तरह तरह का षड़यंत्र रचने में लगे हुए हैं उन्होंने कहा कि मनुस्मृति जलाने की सोच से यह साबित होता है कि कांग्रेस देश की एकता अखंडता संप्रभुता को तार तार कर रही है कांग्रेस नेतृत्व लगातार कभी भगवान राम को काल्पनिक बताती है तो कभी मनुस्मृति को जलाने का आदेश पारित करती है
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को देश के संविधान पर भी भरोसा नहीं है वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस की बैठक हुई थी जिसमें प्रस्ताव पारित किया गया था कि कांग्रेस पार्टी पुरा वंदे मातरम् गीत नहीं गाएगी। उन्होंने कहा कि भीमराव अंबेडकर के द्वारा बनाए गए संविधान का कांग्रेस पार्टी ने लगातार अपमान किया है मनुस्मृति ग्रंथ रामायण महाभारत से बहुत सारे शब्दों को अंबेडकर ने संविधान में दर्शाया है जिसको कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी जलाने में लगे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के लिए खतरा है कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लीकार्जुन खड़गे है लेकिन आदेश राहुल गांधी का चलता है गांधी परिवार अपनी राजशाही तंत्र को बचाने के लिए देश की अस्मिता से खिलवाड़ कर रही है। साथ ही उन्होंने झामुमो पर भी सवाल खड़ा करते हुए कहा कि कांग्रेस गठबंधन में झामुमो राजद प्रमुख पार्टी है तो क्या झामुमो भी मनुस्मृति ग्रंथ जलाओ अभियान चलाएगी अगर कांग्रेस के विचारों से झामुमो सहमत नहीं है तो जनता भी जबाव चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *