कस्तूरबा भंडरिया,आर के पब्लिक गढ़वा ,कस्तूरबा गढ़वा एवं जेबीएभी बरडीहा सेमीफाइनल में
गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट
पेफी,जिला प्रशासन और जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वाधान में आयोजित प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप के अंडर 15 बालिका वर्ग के पहले क्वार्टर फाइनल मैच में आरके पब्लिक स्कूल गढ़वा ने बीएसकेडी गढ़वा को 1-0 से , दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में कस्तूरबा गढ़वा ने कस्तूरबा भवनाथपुर को 1-0 से, तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में जेबीएभी बरडीहा ने आरके पब्लिक मझिआंव को 2-0 से , वहीं
चौथा क्वार्टर फाइनल मैच में कस्तूरबा भंडारिया ने कस्तूरबा मझिआंव को 3-0 से हारा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार आरके पब्लिक स्कूल के दीपिका पाल को, जेबीएभी के निशा कुमारी को, कस्तूरबा गढ़वा के सुचिता टोप्पो को एवं कस्तूरबा भंडरिया के सुमन कुमारी को दिया गया|
प्रतियोगिता जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन के सहयोग बेहतर ढंग से संचालित हो रहा है। प्रतियोगिता को सफल बनाने में जिला कॉर्डिनेटर कमलेश कुमार दुबे, समिति के उपाध्यक्ष जिनाहुद्दीन खान, धर्मराज भारती, कार्यकारी सचिव आनंद सिन्हा, सहसचिव प्रिंस सोनी, आनंद यादव , रेफरी शशि रंजन, विजय सिंह संजय प्रताप देव सुशील कुमार, शशि कुमार, सोनू सिंह, उद्घोषक मनोज तिवारी आर के पब्लिक स्कूल गढ़वा के कोच इम्तियाज खान , बीएसकेडी के कोच राजकुमार आर के पब्लिक मझिआंव के कोच जय गोविंद ठाकुर ,ज्ञान निकेतन कान्वेंट स्कूल के कोच मुकेश भारती उपस्थित थे|
