पेड़ से लटका मिला शव,पुलिस ने खोली हत्या की गुत्थी,डीएसपी दिलु लोहार के नेतृत्व में तीन आरोपी गिरफ्तार

Share this News



गढ़वा से विकाश कुमार की रिपोर्ट



कभी कभी किसी पेड़ से लटकता शव सिर्फ एक मौत की कहानी नहीं कहता,बल्कि अपने पीछे कई सवाल छोड़ जाता है,क्या यह आत्महत्या थी या किसी ने साजिश रचकर एक इंसान की जिंदगी छीन ली,बरडीहा के बभनी गांव में सामने आई ऐसी ही घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी थी,लेकिन पुलिस ने मामले को यूं ही अनसुलझा नहीं छोड़ा,गढ़वा के पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर के निर्देश पर डीएसपी दिलु लोहार ने जिस तेजी और गंभीरता के साथ जांच की,उसी का नतीजा है कि कुछ ही दिनों में कथित हत्या की पूरी कहानी सामने आ गई,आइए आपको बताते हैं इसी ख़ास ख़बर के ज़रिए।

दिनांक 18 अगस्त 2026 को बरडीहा थाना क्षेत्र के बभनी गांव में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया था,शव मिलने के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई थी,मामला गंभीर था और पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी,मौत के पीछे छिपे सच को सामने लाना।

घटना के त्वरित उद्भेदन के लिए पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा,श्री दिलु लोहार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई,टीम में पुलिस निरीक्षक मझिआंव अंचल ब्रिज कुमार,बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह समेत पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल किए गए।

डीएसपी दिलु लोहार के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य स्रोतों से मिली जानकारी को जोड़ते हुए जांच को तेजी से आगे बढ़ाया,पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में सुनील रजवार,रामप्यारी रजवार और मनमतिया देवी शामिल हैं,पुलिस के अनुसार,पूछताछ के दौरान तीनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है,वहीं,आरोपी सुनील रजवार की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई रस्सी भी बरामद की गई है।

प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है,पुलिस के मुताबिक,हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने और घटना को आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से मृतक के शव को पेड़ से लटका दिया गया था,इस पूरे मामले में डीएसपी दिलु लोहार की सक्रियता और नेतृत्व को पुलिस की कार्रवाई की अहम कड़ी माना जा रहा है,जिस तेजी से टीम ने तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला और संदिग्धों तक पहुंच बनाई,उससे बभनी की इस रहस्यमयी मौत के पीछे की परतें खुलती चली गईं।

पुलिस के अनुसार,गिरफ्तार आरोपी सुनील रजवार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है,उसके खिलाफ बरडीहा थाना कांड संख्या 53/2020 दर्ज रहा है,फिलहाल तीनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है,इस संबंध में बरडीहा थाना कांड संख्या 56/2026 के तहत आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।

बभनी में पेड़ से लटका मिला शव जिसने पूरे इलाके को सवालों में डाल दिया था,अब पुलिस की कार्रवाई के बाद उस मामले की तस्वीर काफी हद तक साफ होती दिखाई दे रही है,इस कार्रवाई ने एक बार फिर दिखाया कि जब पुलिस टीम पूरी गंभीरता और तकनीकी जांच के साथ आगे बढ़ती है,तो कितनी भी उलझी हुई वारदात के पीछे छिपे सच तक पहुंचा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *