जन्माष्टमी को लेकर रमकंडा थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

Share this News



गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट



श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को रमकंडा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता रमकंडा थाना प्रभारी श्री मुकेश यादव ने की। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यों ने भाग लिया।

थाना प्रभारी ने सभी पूजा समितियों से आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।

इस दौरान पर्व के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। सभी समितियों को निर्धारित नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से पूजा एवं कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *