पेफी एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता
गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट
पेफी,जिला प्रशासन और जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वाधान में आयोजित प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप के अंडर 17 बालिका वर्ग के पहले मैच में कस्तूरबा गढ़वा ने कस्तूरबा डंडई को 3-0 से , दूसरे मैच में कस्तूरबा विद्यालय भंडरिया ने ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल को 5-0 से तीसरा मैच में कस्तूरबा डंडई ने बीएसकेडी पब्लिक स्कूल को 2-0 से चौथे मैच में कस्तूरबा विद्यालय भंडरिया ने झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय केतार ने को 8-0 से, पांचवे मैच में ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल झारखंड अवासीय विद्यालय बिशुनपुरा के बीच खेला गया मैच बराबरी पर रहा। छठे मैच में झारखंड अवासीय विद्यालय केतार ने झारखंड अवासीय विद्यालय बिशुनपुरा को 1-0 से हराकर क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार गढ़वा कस्तूरबा के नीतू कुमारी, कस्तूरबा विद्यालय भंडरिया के मंटू कुमारी,कस्तूरबा डंडई के पूजा कुमारी को, कस्तूरबा भंडरिया के मनतो, कुमारी को दिया गया।
प्रतियोगिता जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन के सहयोग बेहतर ढंग से संचालित हो रहा है। प्रतियोगिता को सफल बनाने में जिला कॉर्डिनेटर कमलेश कुमार दुबे, समिति के उपाध्यक्ष जिनाहुद्दीन खान, धर्मराज भारती, कार्यकारी सचिव आनंद सिन्हा, सहसचिव प्रिंस सोनी, आनंद यादव , रेफरी शशि रंजन, विजय सिंह संजय प्रताप देव सुशील कुमार, शशि कुमार, सोनू सिंह, उद्घोषक मनोज तिवारी आर के पब्लिक स्कूल गढ़वा के कोच इम्तियाज खान , बीएसकेडी के कोच राजकुमार आर के पब्लिक मझिआंव के कोच जय गोविंद ठाकुर ,ज्ञान निकेतन कान्वेंट स्कूल के कोच मुकेश भारती उपस्थित थे| इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के कोच एवं मैनेजर तथा खेल प्रेमी उपस्थित थे|
