गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट
गढ़वा। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री आशिक अंसारी जी की धर्मपत्नी के आकस्मिक निधन का दुःखद समाचार प्राप्त होते ही शोक की लहर दौड़ गई।
इस दुख की घड़ी में गढ़वा के भाजपा विधायक माननीय श्री सत्येन्द्र नाथ तिवारी जी आज उनके आवास पर पहुँचे और शोक-संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
विधायक जी ने कहा ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।
इस मौके पर प्रमुख रूप से उपस्थित थे
गढ़वा के प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. यासीन अंसारी जी, विवेकानंद तिवारी जी, अंकित तिवारी जी सहित कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
