यूएचएस टाटीदीरी विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, मंदीप राम बने अध्यक्ष

Share this News


धुरकी प्रखंड अंतर्गत यूएचएस टाटीदीरी में विद्यालय प्रबंधन समिति का निर्धारित कार्यकाल पूरा होने के बाद शुक्रवार को समिति का पुनर्गठन किया गया। विभागीय निर्देश पर पर्यवेक्षक चंद्रशेखर राम और मुन्ना कुमार भारती की देखरेख में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

पुनर्गठन के दौरान मंदीप राम को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। वहीं, लीला देवी को उपाध्यक्ष और लुडमा बीवी को संयोजिका बनाया गया।

इस अवसर पर बीडीसी सुरेंद्र प्रसाद, उपमुखिया प्रतिनिधि निरंजन गुप्ता, उदय साह, ब्रजेश कुमार और सवाना बीबी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *