रेहला से शशि शंकर तिवारी की रिपोर्ट
विश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के चार प्रखंडों में दस योजनाओं का शिलान्यास किया। जिसमें उंटारी रोड के कुल्ही ग्राम में सडक सुदृढ़ीकरण, विश्रामपुर के बघमनवा,सिगसिगी,निमिंया व टोना ग्राम में सड़क सुदृढ़ीकरण , +2 जनता उच्च विद्यालय में अतिरिक्त भवन निर्माण व शंकरडीह में पुलिया निर्माण,पांडू प्रखंड के कांती व कजरु खूर्द ग्राम में सड़क सुदृढ़ीकरण व नावाबाजार प्रखंड के चनेया में सड़क सुदृढ़ीकरण शामिल है। सभी योजनाओं का शिलान्यास विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने शिलापट्ट का अनावरण करने के उपरांत नारियल फोड़कर किया। मौके पर विधायक श्री सिंह ने कहा कि विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिए वे कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि सड़क की सुदृढ़ीकरण हो जाने से राहगीरो को परेशानी दूर होगी साथ ही आवागमन सुगम होगा।इस दौरान उन्होंने विकास से संबंधित सभी कार्यों को पूरा करने की बात कही। मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी हरिनाथ प्रसाद, जिला पार्षद विजय रविदास,विधायक प्रतिनिधि सुनील बैठा, सुनील शर्मा,कृष्णाकांत यादव उर्फ मुन्ना यादव, हेसामुद्दीन अंसारी, राजद प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, सामाजिक कार्यकर्ता मनोज चौधरी, शिक्षक नेता भरदुल पासवान, मनोज सिंह, महेंद्र यादव, सिराजुद्दीन अंसारी, दीपक मेहता, संवेदक अनूप जायसवाल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
