गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट
गढ़वा/चिनिया। गढ़वा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह यादव महासभा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री सोनू यादव ने चिनिया प्रखंड में हाथी के हमले से मृत हुए अनती यादव जी के परिजनों से मुलाकात की।
उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि “हम और हमारी पूरी टीम इस दुख की घड़ी में आप सभी के साथ खड़ी है।”
सोनू यादव ने प्रशासन से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और सहायता दिलाने की मांग भी की।
इस दौरान उनके साथ मुख्य रूप से मुखिया गोपाल कुमार यादव, बंशी यादव, कुंदन यादव, हरिओम यादव, दुर्गेश यादव एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
