गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट
जीएन कॉन्वेंट स्कूल में मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर शोक सभा का आयोजन। स्थानीय जीएन कान्वेंट स्कूल में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। निदेशक मदन प्रसाद केशरी ने शोक सभा में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं के बीच यह बताया कि झारखण्ड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से राज्य की उन्नति व प्रगति प्रभावित होगी। वे मिट्टी से जुड़े व्यक्ति रहे थे। उनकी आकस्मिक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई । उनके निधन से राज्य के सार्वजनिक जीवन में ऐसी कमी उत्पन्न हुई है जिसकी भरपाई कठिन है। एक जनप्रतिनिधि एवं मंत्री के रूप में उन्होंने शिक्षा, युवा खेल, पर्यटन, नगर विकास सहित अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी जिम्मेदारियां का निर्वाहन करते हुए राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।उनकी महत्वपूर्ण भूमिका उन्हें जनता के बीच सदा याद रहेगा।जन सरोकारों के प्रति उनकी सक्रियता और सहज व्यवहार से उन्हें आम लोगों के बीच अलग पहचान थी।उनके दिवंगत आत्मा के शांति के लिए विद्यालय परिवार द्वारा 2 मिनट का मौन रखा गया तथा ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति के लिए प्रार्थना की गई और उनके परिवारजनों को इस पहाड़ जैसे दुख सहन करने के लिए सहनशक्ति प्रदान हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक सभा में उपस्थित रहने वाले शिक्षक वीरेंद्र शाह, उपप्राचार्य वसंत ठाकुर, नीरा शर्मा,खुर्शीद आलम, दिनेश कुमार,कृष्ण कुमार,सुनीता कुमारी,नीलम कुमारी, सरिता दुबे सहित सभी कक्षाओं 3 से 22 तक के बच्चे उपस्थित रहे।
