गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट
झामुमों के सभी कार्यक्रम स्थगित
झारखण्ड सरकार ने 06 सितंबर और 07 सितंबर 2026 को दो दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह झारखंड सरकार के माननीय मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू जी के आज आकस्मिक निधन से संपूर्ण झामुमो परिवार में गहरा शोक व्याप्त है! उनके निधन की खबर से पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मर्माहत हैं!
दिवंगत नेता की आत्मा की शांति और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु आज अपराह्न 3:00 बजे माननीय पूर्व मंत्री सह केंद्रीय महासचिव श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर जी के कल्याणपुर, गढ़वा स्थित आवास पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया !!
इस शोक सभा में झामुमो गढ़वा जिला इकाई के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं नें उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी !!
सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू जी का निधन संगठन और राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है। जनसेवा और पार्टी संगठन के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें
गढ़वा जिला सहित पूरे राज्य में झामुमो के आगामी सभी राजनीतिक, सार्वजनिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों को स्थगित रखते हुए शोक सभाओं का आयोजन किया जा रहा है
शोकसभा में जिलाध्यक्ष शम्भू राम, जिला सचिव शरीफ अंसारी,जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, केंद्रीय सदस्य जवाहर पासवान, मनोज ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष चन्दन जायसवाल, केंद्रीय सदस्य तनवीर आलम, झामुमों युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सिंह छोटू, उपाध्यक्ष संजय काँस्याकार, प्रखंड अध्यक्ष गढ़वा फुजेल अहमद, नगर परिषद अध्यक्ष आशिष अग्रवाल, प्रियम सिंह, अनिल भारती, आनंद कुमार पाण्डेय, दिलीप गुप्ता,मिन्हाज खान, चन्दन पासवान, दीनदयाल पासवान सहित सैंकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित थे
