ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

Share this News


गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट




गढ़वा। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक श्री अनूप सोनी, सचिव श्री आलोक सोनी, प्रबंधन समिति सदस्य श्री धीरज राज सर, प्रधानाचार्य डॉ श्री निरकेष शर्मा  जी के द्वारा भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री अनूप सोनी ने सभी को शिक्षक दिवस क़ी शुभकामनायें देते हुए संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि उनके चरित्र, संस्कार, अनुशासन एवं व्यक्तित्व का निर्माण भी करता है। हमारा सपना है कि गढ़वा जैसे छोटे शहर में हमारा स्कूल टॉपर दे सके। यह असम्भव नहीं है बस हमारे अंदर  इच्छाशक्ति होनी चाहिए।
शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के विज्ञानं शिक्षक श्री प्रवीण दुबे जी ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सभी शिक्षक राष्ट्र निर्माता हैं औऱ हमें इस विद्यालय के विद्यार्थियों के भविष्य को उज्जवल बनाने हेतु मिलकर ईमानदारी से काम करना होगा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय श्री निरकेष शर्मा जी सभी को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमें छोटे छोटे बच्चों को पौधों की तरह सिंचकर उसे एक शिक्षित वृक्ष बनाना है ताकि वो हमारे विद्यालय एवं देश का नाम रौशन कर सके।  कार्यक्रम में उन्होंने शिक्षकों के योगदान एवं उनके महत्व को रेखांकित करते हुए सभी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों को स्मरण किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।इस दौरान शिक्षकों में विशेष उत्साह एवं खुशी का माहौल रहा।
कार्यक्रम का समापन शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता की भावना के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *