केंद्र सरकार के जनविरोधी MMDR बिल (काला कानून) के खिलाफ 7 सितंबर को होगा विशाल धरना-प्रदर्शन

Share this News

गढ़वा से विकास कुमार की रिपोर्ट

MMDR काला कानून के विरोध में झामुमो नगर परिषद कि हुंकार




04 सितंबर 2026 दिन शुक्रवार को माननीय पूर्व मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर जी के कल्याणपुर स्थित आवास पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नगर परिषद, गढ़वा कि बैठक नगर परिषद अध्यक्ष आशिष अग्रवाल जी के नेतृत्व में आयोजित की गई एवम् मंच संचालन झामुमों युवा मोर्चा नगर परिषद सचिव दीनदयाल पासवान जी नें किया ! इस बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा पारित ‘खान एवं खनिज विकास विनियमन (MMDR) संशोधन बिल’ के विरोध में आगामी 07 सितंबर को आयोजित विशाल धरना-प्रदर्शन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाना है !!

बैठक में झामुमो नेताओं ने सर्वसम्मति से इस संशोधन बिल को ‘काला कानून’ करार देते हुए केंद्र सरकार की कड़े शब्दों में निंदा की। झामुमों नेताओं ने कहा कि इस जनविरोधी कानून के लागू होने से झारखंड की वित्तीय स्थिति प्रभावित होगी, जिससे राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही मंईयां सम्मान योजना,राज्य सरकार द्वारा संचालित वृद्धों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए पेंशन योजनाएं, शिक्षा एवम् छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, अन्य ग्रामीण विकास योजना सहित तमाम जन-कल्याणकारी योजनाएं बंद होने के कगार पर पहुंच सकती हैं। इससे राज्य की आम जनता को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

नगर परिषद अध्यक्ष आशिष अग्रवाल जी नें कहा कि केंद्र सरकार का यह बिल झारखंड के अधिकारों पर सीधा हमला है। मंईयां सम्मान योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं को बचाने के लिए आम जनता को भी आगे आना होगा। उन्होंने आगामी 7 सितंबर के धरना-प्रदर्शन में आम आवाम से भारी संख्या में शामिल होने की अपील की !!
श्री अग्रवाल नें कहा, केंद्र की तानाशाही सरकार को इस काले कानून को हर हाल में वापस लेना होगा। यदि केंद्र सरकार अपनी हठधर्मिता नहीं छोड़ती है, तो झामुमो चुप नहीं बैठेगा और सड़क से लेकर सदन तक उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा !!

बैठक में मुख्य रूप से मौजूद पदाधिकारी जवाहर पासवान, तनवीर आलम, परेश तिवारी, रेखा चौबे, चंदन जायसवाल,राजा सिंह, वसीम खान, नवीन तिवारी, दिलीप गुप्ता, फरीद खान, शरीफ अंसारी, फुजेल अहमद, राजेश विश्वकर्मा, करीमन बघेल सहित कार्यकर्ता एवं सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *